शनिवार को हुए कार्यक्रम का रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल बात करते हुए एक-दूसरे पर नाराज दिखाई दे रहे हैं। अनिल कुमार सवाल करते हैं, जिस पर कपिल देव आयोजन में शामिल युवक को बुलाकर कुछ पूछ रहे हैं। पास ही रालोद और भाजपा के अन्य नेता भी बैठे हैं। एक तरफ जयंत सिंह का भाषण चलता रहा और दूसरी तरफ दोनों मंत्रियों के बीच नोकझोंक होती रही।
मेरे विभाग का था कार्यक्रम : कपिल देव
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कोई बड़ी बात नहीं थी। आयोजन में किसी मुद्दे को लेकर बात थी। मेरे विभाग का मामला था, इसलिए मंत्री अनिल कुमार मुझसे बात करने आए थे। मैंने युवक को बुलाकर स्थिति साफ करा दी थी।