फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीएम योगी ने सहारनपुर में ली जनप्रतिनिधियों की बैठक, दोपहर बाद मुजफ्फरनगर का करेंगे दाैरा

Wed, 21 Aug 2024 07:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर और मुजफ्फरनगर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वह हेलिकाॅप्टर से सहारनपुर पहंचे हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मीरापुर उपचुनाव को देखते हुए उनका दौरा महत्वपूर्ण है। विकास कार्यों की घोषणा भी की जा सकती है। वह सुबह साढे़ 11 बजे वह हेलिकाॅप्टर से पहले सहारनपुर पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। वहीं, सुरक्षा चाकचौबंद रही।

विज्ञापन


इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों के वार्ता की। हालांकि, मीडिया को अंदर से जाने से रोका गया है। सीएम ने पुलिस के फोटोग्राफर को भी बाहर भेज दिया।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: सीएम योगी आज सहारनपुर और मुजफ्फरनगर का करेंगे दाैरा, पढ़ें वेस्ट यूपी की खास खबरें  
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों से संबंधित योजनाओं के बारे में धरातल पर क्या स्थिति है, इसके बारे में जनप्रतिनिधियों से जाना है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि जनता के बीच रहें। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। इसमें कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराएं।

जनप्रतिनिधियों से वार्ता करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाऊस पहुंचे। जहां पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर बैठक लेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। मुख्यमंत्री के पुलिस लाइन से सर्किट हाऊस जाने के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक रोक दिया गया।

विज्ञापन

सहारनपुर के बाद दोपहर तीन बजे मुजफ्फरनगर के बीआईटी संस्थान मीरापुर में रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र, ऋण वितरण, टेबलेट और स्मार्ट मोबाइल वितरण करेंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ करीब आधे घंटे तक बैठक करेंगे। इस दौरान मीरापुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों पर विशेष रूप से मंथन किया जाएगा।

कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि भाजपा-रालोद कार्यकर्ता बैठक में शामिल रहेंगे। करीब पांच बजे मुख्यमंत्री गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री केपी मलिक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें