फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर जावेद हबीब ने मांगी माफी: ब्यूटीशियन पूजा ने दर्ज कराया मुकदमा, पूरे देश में वायरल हो रहा वीडियो

Fri, 07 Jan 2022 12:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 8
जावेद हबीब। - फोटो : amar ujala
महिला ब्यूटीशियन की तहरीर पर मंसुरपुर थाने में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ महामारी अधिनियम और आपदा अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की थी।

जावेद हबीब ने इंस्टाग्राम पर मांगी माफी
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने गुरुवार देर रात इंस्टाग्राम पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मेरे सेमिनार में कुछ शब्दों को लेकर लोगों को ठेस पहुंची है। एक ही बात बोलना चाहूंगा, हमारे जो सेमिनार होते हैं ना, यह प्रोफेशनल सेमिनार हैं। मतलब जो लोग हमारे प्रोफेशन में काम करते हैं। यह हमारे लंबे शो होते हैं। एक ही बात बोलता हूं, दिल से बोलता हूं। अगर आपको सच्ची में ठेस पहुंची है, हर्ट हुए हैं तो माफ करो ना। सॉरी, दिल से माफी मांगता हूं।



खुद की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की कटिंग करते वक्त बालों पर थूकने की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में दिखाई देने वाली महिला ब्यूटीशियन भी सामने आ गई है। उसने बड़ौत कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला मुजफ्फरनगर का बताते हुए वहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी है। इस पर महिला ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। साथ ही कहा कि इस मामले को दो वर्गों का मुद्दा न बनाएं, मुझे इंसाफ दिलाएं।
विज्ञापन

2 of 8
jawed habib - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की वीडियो में दिखाई देने वाली महिला पूजा गुप्ता बड़ौत नगर की रहने वाली है। उसका मीरापुर रजबहे की पटरी पर वंशिका के नाम से ब्यूटी पार्लर है। उसने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि तीन जनवरी को मुजफ्फरनगर के एक सेमिनार में भाग लेने के लिए उनके पास निमंत्रण आया था। सेमिनार में जाने माने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब मुख्य अतिथि थे। जावेद ने हेयर कटिंग सिखाने के नाम पर उन्हें मंच पर बुलाया और सिर को दबा दिया। कटिंग के दौरान दो बार उनके बालों में थूका है। कहा कि यदि पार्लर में पानी की कमी है तो आप बालों में थूक कर भी हेयर कटिंग कर सकते हैं। देखो, मेरे थूक में कितना दम है। इसकी वीडियो उनके पति ने बना ली।
विज्ञापन

3 of 8
javed habib - फोटो : अमर उजाला
महिला का कहना है कि सेमिनार में उनका अपमान हुआ है। उनके खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज करने गई तो कोतवाली में कोई सुनवाई नहीं हुई और पुलिस कर्मियों ने धमकाते हुए कोतवाली से भगा दिया। जिसके बाद पीड़िता ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। अब मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाने में रिपोर्ट कर ली गई है।

4 of 8
javed habib - फोटो : अमर उजाला
साथ ही उसने खुद की एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। वह दुखी होते हुए कह रही है कि बहुत से लोग इस वीडियो को दो वर्गों का मुद्दा बनाकर शेयर कर रहे हैं, मुझे तो इंसाफ चाहिए। ताकि अन्य किसी महिला के साथ कोई वाक्या न हो।
विज्ञापन

5 of 8
javed habib - फोटो : अमर उजाला
हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की उठाई मांग, महिला को दिलाया जाएगा इंसाफ
स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अरविंद भोला का कहना है कि यह हिंदू संगठनों से जुड़ी सभी महिलाओं का अपमान है। इससे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में सीओ हरीश भदौरिया से बातचीत हुई है। यदि जल्द आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
javed habib - फोटो : अमर उजाला
जिस जगह घटना होती है, उससे संबंधित थानों में ही मुकदमा दर्ज होता है। फिर भी शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - हरीश भदौरिया, सीओ बड़ौत
विज्ञापन

7 of 8
javed habib - फोटो : अमर उजाला
महिला आयोग ने यूपी पुलिस को लिखा खत 
राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश पुलिस से उस कथित वीडियो की सत्यता की जांच करने को कहा है, जिसमें हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब एक महिला के सिर पर बालों की स्टाइलिंग करते हुए थूकते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हबीब द्वारा आयोजित एक कार्यशाला के दौरान की बताई जा रही है। आयोग ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। आयोग ने कहा है कि हम न केवल इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं, बल्कि कानून के अनुसार तत्काल कार्रवाई के लिए इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के लिए मामले में आपके तत्काल हस्तक्षेप की भी मांग करते हैं।

अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को 11 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है। वायरल वीडियो में जावेद एक महिला के बालों में थूकते हुए दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

इस मामले में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें