फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, वजह जानने में जुटे पुलिस अफसर

Mon, 28 Jun 2021 12:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

एक युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर: जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को एक घटना हो गई। यहां नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गांधीनगर में युवक ने अपने मकान की छत पर पहुंचकर खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया युवक के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक का नाम निखिल उर्फ बंटी बताया गया है। 

विज्ञापन

  
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर में लाल कोठी वाली गली निवासी निखिल उर्फ बंटी धीमान (38) अविवाहित था। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे वह अपने घर की छत पर पहुंचा, जहां उसने कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान किसी भी परिजन को घटना की भनक तक नहीं लगी।

सोमवार सुबह परिजन किसी काम से छत पर गए तो वहां निखिल का लहूलुहान शव देख उनके होश उड़ गए। परिजनों की सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम सुशील सैनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से केवल तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने उसके कमरे की भी जांच की, लेकिन किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार पिछले कुछ समय से निखिल उर्फ बंटी मानसिक तनाव में चल रहा था। संभवत: इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या की है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। इस मामले में परिजनों द्वारा देर रात तक किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें