फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दानिश फिर बना दिनेश और जरीना बन गई मिथलेश, 18 साल बाद हिंदू धर्म में की वापसी

Tue, 09 Nov 2021 01:48 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

एक परिवार के 15 सदस्यों ने 18 साल बाद फिर से हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। इन लोगों का कहना है कि 18 साल पहले वे डर गए थे। वहीं मिथलेश का कहना है कि अपनी मर्जी से हिंदू धर्म में आए हैं। किसी ने दबाव नहीं बनाया।
विज्ञापन
मुजफ्फरगर में 15 लोगों ने की हिंदू धर्म में वापसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में एक मुस्लिम परिवार के 15 सदस्यों ने धर्म बदल लिया है। बागपत के बिनौली क्षेत्र में रह रहे परिवार का कहना है कि 18 साल पहले उन्होंने डरकर इस्लाम अपनाया था। अब वह दोबारा अपने धर्म में लौट आए हैं। आरोप है कि उन्हें पहले डराया गया था।

विज्ञापन


आश्रम के संचालक यशवीर महाराज ने बताया कि यह परिवार बिनौली क्षेत्र में रह रहा है। परिवार के 15 सदस्य सोमवार को आश्रम पहुंचे और दोबारा हिंदू धर्म अपनाने की बात कही। इसके बाद आश्रम में हवन पूजन किया गया। बंजारा समाज के इन लोगों ने दोबारा हिंदू धर्म में आस्था जताई है। परिवार का कहना था कि 18 साल पहले वह डर गए थे। 

हवन में शामिल हुए परिवार में सात महिलाएं, तीन लड़कियां और पांच पुरुष थे। आचार्य मृगेंद्र ने बताया कि इनकी पहचान गोपनीय रखी गई है, ताकि इन्हें कोई परेशान न करें। यह परिवार वर्तमान में बिनौली क्षेत्र में रहकर मजदूरी कर रहा है। परिवार के सदस्यों को जनेऊ धारण कराया गया। इस दौरान मोहनलाल, सागर शर्मा, सुमित चौधरी, परमजीत, अमरपाल, मुकेश कुमार और रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार
विज्ञापन


अब यह रखे गए नाम
हिंदू धर्म में आस्था जताने वालों में रहीसू का नाम यशपाल, जरीना का मिथलेश, शमी का बादल, सनी का दीपक, गुलबहार का संगीता, आसमां का कविता, आशिया का वंदना, आनिया का प्रतिमा, नीशा का नीशा देवी, सुलेखा का सरोज, असगर का बिल्लू कुमार, शकील का अमित, अशरफ का विनोद और दानिश का नाम दिनेश रखा गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे

मर्जी से की घर वापसी
मिथलेश का कहना है कि अपनी मर्जी से हिंदू धर्म में आए हैं। किसी ने दबाव नहीं बनाया। अपने हिंदू धर्म में वापसी की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें