सदस्य राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार डाॅ. सुषमा गौडियाल ने मंगवार को विकास भवन सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों व सफाई कर्मियों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने निकायों में सफाई कर्मियों के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि नियमित सफाई कर्मियों व संविदा पर तैनात कर्मियों को नियमानुसार अवकाश दिया जाए। सफाई कर्मियों की बस्तियों में नियमित हेल्थ कैम्प लगवाये जाएं। उन्होंने ईओ नगर पालिका और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी सफाई कर्मियों को नियमानुसार समय से मानदेय दिया जाए।
साथ ही उनको यूनिफॉर्म, सफाई उपकरण आदि नियमानुसार उपलब्ध कराए जाएं। प्रत्येक माह सफाई कर्मियों की एक सामूहिक बैठक बुलाकर समस्याओं का निराकरण कराया जाए।