फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान: दो माह में हर दूसरे दिन एक हादसा, 4 महिलाओं सहित 38 लोगों की मौत, हादसे रोकने में पुलिस नाकाम

Wed, 05 Mar 2025 10:16 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस के कदम उठाए जाने के बावजूद जिले में हर दूसरे दिन हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस के कदम उठाए जाने के बावजूद जिले में हर दूसरे दिन हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो रही है। पिछले दो माह में चार महिलाओं सहित 38 लोगों की मौत हुई है, 15 लोग घायल हुए हैं। हादसे रोकने के लिए पुलिस की कार्रवाई कारगर साबित नहीं हो पा रही।

विज्ञापन


जनवरी व फरवरी माह में कोहरे के दौरान भी कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। रामपुर तिराहे पर खड़े चार लोगों के ऊपर लोडिड ट्रक पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुढ़ाना में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, रामपुर तिराहे के पास पानीपत से अस्थि विसर्जन करने जा रहे लोगों की गाड़ी पलटने पर महिला की मौत, तितावी में कैंटर की टक्कर से बुग्गी चालक किसान की मौत हुई।

यदि घटनाओं को देखें तो जनवरी माह में 20 लोगों की हादसों में मौत हुई। इनमें तीन महिला व 17 पुरुष हैं। घायल भी आठ लोग हुए। फरवरी माह में एक महिला सहित 18 लोगों की जान हादसों में चली गई। फरवरी माह में सात लोग घायल हुए।
 
पिछले तीन साल में हुई मौत
वर्ष 2022 में 528 हादसों में 540 लोगों की मौत व 380 लोग घायल हुए।

वर्ष 2023 में 549 हादसों में 340 लोगों की मौत व 478 लोग घायल हुए।
वर्ष 2024 में 595 हादसों में 358 लोगों की मौत व 398 लोग घायल हुए।
 

हादसे रोकने को बनाए ब्लैक स्पॉट
- पानीपत-खटीमा हाईवे शामली रोड पीनना बाईपास तिराहा
- दिल्ली-दून हाईवे पर बागोवाली
- दिल्ली-दून हाईवे पर रथेड़ी कट
- दिल्ली-दून हाईवे पर बिलासपुर कट
- दिल्ली-दून हाईवे पर पचैंडा पुल
- दिल्ली-दून हाईवे पर चीतल कट
- दिल्ली-दून हाईवे पर मंसूरपुर तिराहा
- दिल्ली-दून हाईवे पर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज का कट
- दिल्ली-दून हाईवे पर देवराना कट
- दिल्ली-दून हाईवे पर जड़ौदा कट
- दिल्ली-दून हाईवे पर खतौली बाईपास
- पानीपत-खटीमा हाईवे जानसठ में तालड़ा कट
- पानीपत-खटीमा हाईवे मीरापुर में मोंटी तिराहा
- पानीपत-खटीमा हाईवे तितावी में पीर के पास
-मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सराय, बिटावदा कट
- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मलीरा कट
- सठेड़ी नहर पुल
- दिल्ली-दून हाईवे पर अलकनंदा नहर पुल
- भोपा मार्ग पर गांव यूसुफपुर चौराहा
- शाहपुर में गुड़ मंडी व काकड़ा में मोड़
 
विज्ञापन

हादसे रोकने को यह किए प्रयास शुरू
मुख्यमंत्री के सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान हादसे रोकने के लिए दिए गए आदेश के बाद यातायात पुलिस ने कई कार्य शुरू किए हैं। पुलिस ने हाईवे पर हादसों के लिए चर्चित चौराहों, शराब के ठेकों के पास रात में लाइट लगे बैलेंकर लगाए हैं। गति सीमा धीमी करने वाले साइन बोर्ड लगाए हैं।

इन्होंने कहा
हादसे रोकने के लिए हाईवे पर साइन बोर्ड व चौराहों पर बैलेंकर लगाए गए हैं। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कॉलेजों में जागरुकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। वाहन चालकों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।- अतुल कुमार चौबे, एसपी यातायात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें