सहारनपुर के देवबंद के रहने वाले मुस्लिम परिवार के 10 सदस्यों ने करीब 50 साल बाद घर वापसी की। बघरा आश्रम में परिवार ने पूजा-अर्चना के बीच हिंदू धर्म अपना लिया। सना को सोनिया और अरमान को अमित नाम दिया गया। पीठाधीश्वर यशवीर महाराज ने कहा कि मजबूरी में परिवार ने इस्लाम धर्म स्वीकार किया था, अब यह परिवार दोबारार हिंदू बन गया है।