फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कैंसर से लड़ रहा पिता... जिंदगी की जंग हार गया मायूस बेटा; खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Thu, 03 Apr 2025 12:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Suicide In Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के राजपुर कलां में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक का पिता कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहा है। 
विज्ञापन
Suicide In Muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। युवक पिता की बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान था। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जानसठ थाना इलाके के राजपुर कलां गांव में बैंक कर्मी सन्नी उर्फ पीलू (26) का गोली लगा शव कमरे में पड़ा मिला। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच शुरू हुई तो मामला आत्महत्या का निकला। 

मृतक के पिता प्रदीप कुमार कैंसर से लड़ रहे हैं। उपचार में हो रहे खर्च और घरेलू तनाव के चलते सन्नी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सन्नी उर्फ पीलू मुजफ्फरनगर स्थित एचडीएफसी बैंक में कार्य करता था। 
विज्ञापन


गांव बसेड़ा में मंगलवार शाम को सन्नी के फूफा महक सिंह का निधन हो गया था। परिवार के लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चले गए। घर में सन्नी, उसकी बहन तानिया, चचेरा भाई सचिन पुत्र पप्पू और चचेरी बहन निक्की पुत्री मुन्नू थे। 

खून से लथपथ चारपाई पर मिला शव
रात के समय सन्नी अपने मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया। बुधवार सुबह करीब छह बजे तानिया भाई को जगाने कमरे में पहुंची तो खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था।

आंख के ऊपर लगी थी गोली
गांव में हत्या की चर्चा फैल गई। सीओ यतेंद्र सिंह नागर पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक की दांई आंख के ऊपर माथे पर गोली लगी थी। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाया। 

पिछले कईं वर्षों से कैंसर से पीड़ित है प्रदीप
जांच में हत्या के साक्ष्य नहीं मिले। चचेरे भाई सचिन और परिवार के लोगों से जानकारी ली। जांच में सामने आया कि सन्नी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। सीओ ने बताया कि सन्नी के पिता प्रदीप पिछले कईं वर्षों से कैंसर से पीड़ित है, उसके इलाज में काफी पैसा खर्च हो चुका है। 

 
विज्ञापन

परिवार में सन्नी ही इकलौता कमाने वाला था। वह पिता की बीमारी और आर्थिक तंगी के चलते मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस ने तमंचे में फंसा खाली खोखा और जिंदा कारतूस कमरे से बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut News: युवती ने नहर में लगाई छलांग, प्रेमी ने भी की जान देने की कोशिश, युवक का रिश्ता होने पर उठाया कदम


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें