फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुस्लिम छात्राओं ने हाथों पर रचवाई श्रीराम की मेहंदी, आगबबूला हुई जमीयत, जताया विरोध

Thu, 18 Jan 2024 05:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मुस्लिम छात्राओं के बुर्के में कैटवाॅक पर बवाल के बाद अब मुस्लिम छात्राओं के हाथों पर श्रीराम की मेहंदी लगाने पर समाज के लोग आगबबूला हो गए हैं। इस लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध जताया है।
विज्ञापन
मुस्लिम छात्राओं के हाथों पर श्रीराम के नाम की मेहंदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम छात्राओं के हाथों पर श्रीराम के नाम की मेहंदी रचवाने का विरोध हुआ। जमीयत के पदाधिकारियों ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जमीयत उलेमा  के पदाधिकारी पहुंचे। आरोप लगाया कि श्रीराम ग्रुप कॉलेज में मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पहले बुर्के को फैशन में शामिल कर कैटवॉक कराया और अब मुस्लिम बच्चियों के हाथों पर श्रीराम के नाम लिखवाए गए।

श्रीराम के नाम की मेहंदी लगाई गई, जिस पर मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत हुई है, इसलिए वह मांग करते हैं कि इस पूरे प्रकरण की जांच कर श्री राम कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें