फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मुजफ्फरनगर में तीन बच्चों की मां की गला दबाकर हत्या, सामने आई ये वजह

Sun, 12 Sep 2021 01:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

जानकारी के अनुसार जिले के थाना क्षेत्र गांव बसेड़ा में तीन बच्चों की मां रीनू की बीती रात्रि उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी।  
विज्ञापन
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार देर रात एक विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। वह अपने घर पर ही तीन बच्चों के साथ सोई हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों ने खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।  

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार जिले के थाना क्षेत्र गांव बसेड़ा में तीन बच्चों की मां रीनू बीती रात अपने घर पर ही बच्चों के साथ सोई थी। इसी दौरान ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर डाली। रविवार सुबह उसका शव कमरे में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। वहीं सुसुराल वाले हत्या के बाद घर पर बच्चों को छोड़कर फरार हो गए।  

यह भी पढ़ें:  बागपत: एक सप्ताह के भीतर तीसरी हत्या, दोघट में पूर्व प्रधान के बेटे को सोते हुए गोलियों से भूना
विज्ञापन


विवाहिता बेटी की हत्या की खबर सुनकर मृतका के परिजन  भोपा थाना क्षेत्र के गांव कसोली से छपार पहुंचे और दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने मायके वालों के पहुंचने से पहले ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन

 
मृतका के पिता सतपाल ने थाने पहुंचकर बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति विपिन, देवर विकास, रामचंद्र व पिंकी पत्नी विकास के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। 

उधर मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। नाना सतपाल के आने के बाद बच्चे उन्हें अपने साथ ले जाने की बात कहते हुए बिलखते रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें