फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के पथ पर सियासत: पहली बार कांवड़ लाएंगे मंत्री संजीव बालियान, UCC पर टटोलेंगे कांवड़ियों के मन की बात

Sat, 08 Jul 2023 01:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Kanwar Yatra 2023 : इस बार श्रद्धा के पथ पर सियासत भी देखने को मिलेगी। पहली बार कांवड़ लेने जा रहे मंत्री संजीव बालियान UCC के मुद्दे पर कांवड़ियों के मन की बात टटोलेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िये शिव के जयघोष के साथ शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। यात्रा में इस बार देश के सबसे बड़े मुद्दे समान नागरिक संहिता की गूंज भी सुनाई देगी। कानून को आमजन के बीच ले जाने और लागू होने की कामना के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान कांवड़ उठाएंगे। हरिद्वार से उनकी पैदल यात्रा 11 जुलाई को शुरू होगी और वह मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर जलाभिषेक करेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री पहली बार कांवड़ ला रहे हैं। समर्थक श्रद्धालुओं के साथ वह गंगाजल लेकर पैदल चलेंगे और शिवरात्रि पर शहर के शिव चौक पर जलाभिषेक करेंगे। इस यात्रा में धर्म और सियासत का संगम भी देखने को मिलेगा। असल में 11 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर अधिकतर स्थानीय कांवड़िये चलेंगे, इनमें अधिकतर मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिलों के कांवड़िये शामिल होते हैं। श्रद्धा के पथ पर इन कांवड़ियों के बीच केंद्रीय मंत्री भी कदमताल करते हुए नजर आएंगे।

समान नागरिक संहिता के मुद्दे का जिक्र होगा। कांवड़ियों के मन की बात भी टटोली जाएगी। बालियान की यात्रा के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं, जबकि उनका कहना है कि वह राष्ट्र के सभी नागरिकों की मंगलकामना के साथ कांवड़ लाएंगे।

चुनाव में जाने से पहले कांवड़
अगले साल लोकसभा चुनाव होने है। पिछले दिनों ही चरथावल की जनसभा से भाजपा ने चुनावी बिगुल बजाया है। ऐसे समय में बालियान की कांवड़ को भी चुनावी रणनीति से जोड़कर ही देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: शिवभक्ति की अनोखी कहानी: पति की अंतिम इच्छा को पूरा करेंगी कृष्णा देवी, पढ़ें- 37 साल से क्यों ला रही कांवड़
विज्ञापन

कांवड़ियों से जाना यात्रा का हाल
शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री ने पानीपत-खटीमा हाईवे पर मुजफ्फरनगर से शामली के बीच विभिन्न कांवड़ शिविरों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कावंड़ियों से बातचीत की और यात्रा के विषय में जाना।

यह भी पढ़ें: बिखर गए सपने: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां बेहोश, सदमे में पिता, गांव में मातम, नहीं जले घरों के चूल्हे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें