लंबे समय से सुर्खियों में आए और श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम पर भजन तैयार किया गया है। लोक गायिका फरमानी नाज ने बागेश्वर धाम की जय नाम से भजन गाया है। साथ ही इस गीत को अपने यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।
बागेश्वर धाम के संचालक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि वह धाम के जरिए सनातन धर्म को आगे बढ़ा रहे हैं। यह भी दावा रहा है कि किसी के मन में क्या चल रहा है, यह वो पहले से ही भांप लेते हैं। इसे लेकर देशभर में चर्चा रही।