भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की आज मुजफ्फरनगर में महापंचायत होनी है। महापंचायत में शुक्रवार सुबह से ही किसानों व कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। खास बात है कि इस महापंचायत में खाप चौधरी भी शामिल होने पहुंच रहे हैं।
बताया गया कि महापंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत महापंचायत में पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में महापंचायत शुरू होने वाली है।