फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन प्वाइंट प्रोग्राम के तहत लड़ा जाए यूपी का चुनाव: अजमल

विज्ञापन
मौलाना बदरुद्दीन अजमल - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। एआईयूडीएफ के अध्यक्ष व सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरी दुनिया के सामने मोदी सरकार की हकीकत को जाहिर कर दिया है, साथ ही यह भी साबित कर दिया है कि सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम है। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव वन प्वाइंट प्रोग्राम के तहत सेक्युलर दलों को इकट्ठा कर पूरी ताकत से लड़ा जाए। बीजेपी का सफाया करने का काम सभी दलों को मिलकर करना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को देवबंद पहुंचे मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आज के दौर में चुनाव लड़ने के तरीके बदल गए हैं। अगर मजबूूत रणनीति के साथ तैयारी करके मेहनत से चुनाव लड़ा जाए तो बेहतर चुनाव परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से जो समर्थन मिलना चाहिए था वो नहीं मिला। समय रहते टिकटों को भी फाइनल नहीं किया गया। हमारी पार्टी को उतनी सीटें नहीं दी गईं जितने की वह हकदार थी। अगर हम 25 से 26 सीटों पर चुनाव लड़ते तो हमारी पार्टी को अधिक सीटें मिल सकती थीं। मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि असम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा सहित सभी भाजपा नेताओं ने उन पर निशाना साधा और साबित कर दिया कि यह चुनाव भाजपा बनाम बदरुद्दीन अजमल के बीच हो रहा। दो बच्चों की नीति का जिक्र करते हुए मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि यह कोई धार्मिक या इस्लामी मुद्दा नहीं, बल्किजनसंख्या नियंत्रण राष्ट्रीय मुद्दा है। यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश को नई राह दिखाई है और बीजेपी को बंगाल से बाहर निकाला है। इस दौरान मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी के मोहतमिम मौलाना मु जम्मिल अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें