फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में नवविवाहिता समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में नवविवाहिता समेत तीन की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे और चरथावल मार्ग पर हुए अलग-अलग हादसों में नवविवाहिता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दो युवकों के शव मोर्चरी भेज दिए, जबकि नवविवाहिता के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।
हरियाणा के जनपद पानीपत के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की सतकरतार कॉलोनी निवासी रवि और न्यू आरकेपुरम निवासी अरविंद अपने एक अन्य साथी हिमांशु के साथ बुलेट से उत्तराखंड गए थे। मंगलवार को हरिद्वार से लौटते समय दिल्ली-दून हाईवे स्थित गांव बिजोपुरा के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही भैंसा-बुग्गी में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान रवि व अरविंद की मौत हो गई, जबकि हिमांशु की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चरथावल क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी शिखा की शादी करीब एक माह पूर्व सहारनपुर निवासी युवक से हुई थी। वर्तमान में नवविवाहिता मायके आई हुई थी। मंगलवार दोपहर शिखा अपने भाई नितिन के साथ बाइक पर बैठकर खरीदारी के लिए मुजफ्फरनगर आई थी। रास्ते में जब भाई-बहन गांव सलेमपुर के निकट पहुंचे, अचानक सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक उछल गई। इससे पीछे सीट पर बैठी शिखा सिर के बल सड़क पर जा गिरी और अचेत हो गई। भाई नितिन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस कार्रवाई से इंकार कर शव को घर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें