उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में 11 मार्च तक धारा 144 लगा दी गई है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने विधानसभा चुनाव, गणतंत्र दिवस, हजरत अली का जन्म दिवस, संत रविदास जयंती, महाशिवरात्रि आदि पर्व को देखते हुए जिले में 11 मार्च तक धारा 144 लगा दी है।