फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या: सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया, मौके से सिर व अवशेष बरामद, जल्द खुलेगा मर्डर का राज

Wed, 02 Feb 2022 08:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक किशोर की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया गया। पुलिस ने मौके से सिर व अवशेष बरामद किए हैं। जल्द ही इस हत्याकांड का राज खुलेगा।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात काली नदी किनारे एक किशोर का शव जला दिया गया। उसका सिर व अवशेष पुलिस ने बरामद किए हैं। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। माना जा रहा है कि किशोर की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए यहां शव को जला दिया गया।

विज्ञापन


शामली रोड पर काली नदी के किनारे बुधवार सुबह कुछ लोग जा रहे थे। उन्होंने काली नदी किनारे कपड़े पड़े होने के साथ ही कुछ दूरी पर एक युवक का जला शव पड़े होने की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कपड़े लापता गौरव के पाए, जबकि कुछ दूरी पर जला शव लगभग 16 वर्षीय किशोर का था। पुलिस को मौके पर जले किशोर का सिर मिला, लेकिन बाकी का शरीर जल चुका था और पुलिस ने उसके अवशेष बरामद किए। 

यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला
विज्ञापन


वहीं एक बार तो कपड़े देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने जला शव भी गौरव का मान लिया था, लेकिन देखने पर ऐसा नहीं पाया। पुलिस ने सिर व अवशेष कब्जे में ले लिए। जहां पुलिस ने एक किशोर के जले अवशेष मिलने की बात कहीं है, वहीं लोगों का मानना था कि संभवत: किसी ने किशोर की हत्या कर दी और सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर जला दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा:  ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

शव जलाने के लिए लकड़ी का भी प्रयोग नहीं किया गया। बल्कि केरोसिन आदि तेल का प्रयोग किया गया। यह काम भी किसी ने रात के अंधेरे में किया है। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए डीएनए की भी कार्रवाई कराई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें