फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा व बुआ की हत्या में शामिल रहा 50 हजार का इनामी राशिद मुठभेड़ में ढेर

Sat, 01 Apr 2023 05:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Encounter in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश मारा गया। इनामी बदमाश क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा व बुआ की हत्या में शामिल रहा था।
विज्ञापन
मृतक बदमाश शाहिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश राशिद मारा गया।

विज्ञापन


क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा व बुआ की हत्या में शामिल रहा था राशिद
इनामी बदमाश राशिद क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा व बुआ की हत्या में शामिल रहा था। बताया गया कि सुरेश रैना के फूफा व बुआ की पठानकोट में हत्या की गई थी। राजस्थान का मूल निवासी बदमाश राशिद वर्तमान में मुरादाबाद में रह रहा था। राशिद उर्फ सिपाईया उर्फ चलता फिरता शाहपुर क्षेत्र के गांव गोयला के जंगल में मुठभेड़ में मारा गया। उसके पास एक बाइक, रिवॉल्वर, तमंंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Shamli:  जिसके लिए घर छोड़ा, अपनों से रिश्ता तोड़ा, उसी प्रेमी ने दी खौफनाक मौत, इस हाल में मिली लाश
विज्ञापन


सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि शाहपुर पुलिस और एसओजी टीम की गोयला के जंगल में बाइक सवार बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से भाग गया।

विज्ञापन

वहीं पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। घायल बदमाश की शिनाख्त क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा व बुआ की पठानकोट में हत्या में शामिल रहे 50 हजार के इनामी अपराधी राजस्थान के गांव चडावाव के मूल निवासी और वर्तमान में मुरादाबाद के गांव भोजपुर क्षेत्र में रहने वाले राशिद उर्फ सिपाईया उर्फ चलता फिरता के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें: मेराब-कोनेन हत्याकांड: गाजियाबाद-मेरठ पुलिस में तकरार, बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

बताया गया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश पर 50 हजार का इनाम हैं। वह शाहपुर में मुठभेड़ व ककरौली थाना क्षेत्र से लूट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा फरार अपराधी की तलाश की जा रही थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें