फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत

Wed, 16 Nov 2022 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

यूपी उपचुनाव अपडेट : खतौली विधानसभा से रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ रालोद व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करते मदन भैया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनग जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए पूर्व विधायक मदन भैया ने बुधवार सुबह नामांकन पत्र दाखिल किया। बागपत के खेकड़ा से चार बार विधायक रहे मदन भैया खतौली की पिच पर रालोद के सिंबल से नई सियासी जमीन की तलाश में जोर-आजमाइश करेंगे।

विज्ञापन



बाहुबली शब्द रिसर्च का विषय, फिर बात करेंंगे: मदन भैया
सपा-रालोद गठबंधन के खतौली से प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया ने कहा कि बाहुबली शब्द रिसर्च का विषय है। वर्तमान माहौल चुनाव का है, इस तरह की बातों का समय नहीं है।
कलेक्ट्रेट में नामांकन के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रत्याशी ने कहा कि बाहुबली शब्द का प्रयोग विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए प्रयोग किया जाता है। गठबंधन बेरोजगारी, किसान, मजदूर, महिलाओं के सम्मान के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन


नामांकन पत्र दाखिल कर उन्होंने कहा कि पूरी ताकत के साथ खतौली का चुनाव लड़ा जाएगा। एकजुटता से ही जीत हासिल होगी। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक अपनी ताकत झोंकनी होगी। रालोद इस सीट पर पहले भी जीत चुका है और फिर से जीत हासिल करेगा। 

खतौली में आजाद समाज पार्टी ने दिया रालोद-सपा गठबंधन को समर्थन 
खतौली उप चुनाव में उतरने का एलान कर चुकी आजाद समाज पार्टी ने रालोद-सपा गठबंधन को समर्थन दिया है। पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने  दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से मुलाकात कर समर्थन की बात कही।

विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि  दिल्ली में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है। भारतीय संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए यह समर्थन दिया गया है। रालोद की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भविष्य में भी सपा, रालोद और आजाद समाज पार्टी आमजन, किसानों, मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उप चुनाव में समर्थन के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर का आभार जताया। रालोद जिलाध्यक्ष  का कहना है कि इससे गठबंधन की ताकत बढ़ गई है। खतौली उपचुनाव में एकजुटता और एकता से ही जीत मिलेगी।

उप चुनाव नहीं लड़ेगी बसपा: सतीश रवि
बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने कहा कि उन्होंने लखनऊ पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से मुलाकात की। खतौली में चुनाव की संभावनाओं पर चर्चा हुई। तय किया गया है कि बसपा उप चुनाव नहीं लड़ेगी। 

लोकसभा चुनाव की दिशा तय करेंगे उपचुनाव व निकाय चुनाव  
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि खतौली विधानसभा का उपचुनाव व नगर निकाय के चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव की दिशा तय करेंगे। मंगलवार को हुई एक बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पर दो चुनाव की जिम्मेदारी आगामी दिनों में रहेगी। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूती प्रदान करते हुए भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को बताना है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें