फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: यूपी बोर्ड की 57 केंद्रों पर हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के 57 स्कूलों में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। जीव और भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। शनिवार को जिले के 57 विद्यालयों में बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई। इस दौरान जीव विज्ञान के पंजीकृत 45 में से 43 और भौतिक विज्ञान के पंजीकृत 100 में से 98 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोनों विषयों के दो-दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, दयावती आदर्श इंटर कॉलेज कैड़ी दरियापुर में भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्म परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 200 में से 160 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 40 अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी निरीक्षण करते हुए परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इनसेट
एसडी इंटर में पांच विषयों की प्रयोगात्मक कल
सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सोहन पाल सिंह ने बताया कि इंटर मीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा सोमवार को होगी। विद्यालय में भूगोल, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और कम्प्यूटर विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 29 जनवरी को सुबह नौ बजे से होगी। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी स्कूल ड्रैस में परीक्षा में शामिल हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें