फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश संगल का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 1991 और 1993 में शहर सीट से रहे विधायक, डीएवी कॉलेज में 40 साल तक पढ़ाया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राम जन्मभूमि आंदोलन में शामिल शहर सीट से भाजपा के दो बार विधायक और पत्रकार रहे डॉ. सुरेश संगल (81) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह डीएवी कॉलेज में 40 साल तक भौतिकी विज्ञान के प्रोफेसर रहे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने 25 जनवरी की रात साढ़े बारह बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से भाजपा और संघ परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शहर के चुंगी नंबर दो के रहने वाले डॉ़ संगल की प्राथमिक शिक्षा शहर के कन्हैया लाल स्कूल में हुई। उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ़ मुरली मनोहर जोशी ने इलाहाबाद में उन्हें पढ़ाया था। डीएवी कॉलेज से वर्ष 2000 में सेवानिवृत्त हुए। भाजपा के सिंबल पर वह 1991 और 1993 में विधायक रहे। इनकी पत्नी डॉ़ विनोद संगल जैन डिग्री कॉलेज में हिंदी की प्रोफेसर रहीं। वह अपने पीछे अपनी पत्नी डॉ़ विनोद संगल, अपनी दो बेटी प्रेरणा गर्ग, मनीषा अग्रवाल, एक बेटा जिज्ञासु संगल को छोड़ गए हैं। नदी घाट स्थित श्मशान घाट पर उनके बेटे जिज्ञासु संगल ने उन्हें मुखाग्नि दी। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, एसडीएम परमानंद झा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें