फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: पुरकाजी कस्बे से बनेंगे और बिगड़ेंगे समीकरण, 11 हजार 958 मतदाताओं ने किया मतदान

Thu, 24 Feb 2022 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नेताओं ने जनता के सामने अपने-अपने दावे किए। अब जनता का फैसला भी ईवीएम में कैद है, जिस पर खूब कयास लगाए जा रहे हैं। इस बार भी यहां पड़े करीब 12 हजार वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन
ईवीएम की सुरक्षा में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में सुरक्षित सीट पुरकाजी के समीकरणों पर गुणा भाग चल रहा है। पुरकाजी कस्बे और देहात के बूथों पर 11 हजार 958 मतदाताओं ने मतदान किया है। विधानसभा के अकेले नगर क्षेत्र के रुझान पर सबकी निगाह टिकी है।
विज्ञापन


सुरक्षित सीट के क्षेत्र में पुरकाजी अकेला कस्बा है। भाजपा ने विधायक प्रमोद उटवाल, सपा-रालोद गठबंधन ने पूर्व विधायक अनिल कुमार, बसपा ने सुरेंद्र पाल एडवोकेट, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री दीपक कुमार और आजाद समाज पार्टी ने पूर्व मंत्री उमा किरण को प्रत्याशी बनाया था।

नेताओं ने जनता के सामने अपने-अपने दावे किए। अब जनता का फैसला भी ईवीएम में कैद है, जिस पर खूब कयास लगाए जा रहे हैं। वोटों के ध्रुवीकरण को लेकर सबका अपना गणित है। लेकिन पुरकाजी कस्बे से मिलने वाली बढ़त हर चुनाव में महत्वपूर्ण साबित हुई है। इस बार भी यहां पड़े करीब 12 हजार वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी कसबे के मतदाताओं ने इस तरह किया मतदान
बूथ                                                           वोट

प्राथमिक स्कूल कन्या पाठशाला कक्ष एक        872
प्राथमिक स्कूल कन्या पाठशाला कक्ष दो        658
कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्ष एक        667
कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय विज्ञान कक्ष        593
कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय             511
प्राथमिक विद्यालय पुरकाजी देहात कक्ष एक    474
प्राथमिक विद्यालय पुरकाजी देहात कक्ष दो        696
प्राथमिक विद्यालय पुरकाजी देहात कक्ष तीन    423
उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरकाजी कक्ष चार        512
उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरकाजी कक्ष पांच        620
उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरकाजी कक्ष छह        465
उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरकाजी कक्ष सात        480
उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरकाजी कक्ष आठ    484
उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरकाजी कक्ष नौ        693
एसडी इंटर कॉलेज कक्ष नंबर एक            573
एसडी इंटर कॉलेज बड़ा हाल            423
एसडी इंटर कॉलेज कक्ष नंबर दो            422
एसडी इंटर कॉलेज कक्ष नंबर तीन            673
एसडी इंटर कॉलेज कक्ष नंबर चार            520
एसडी इंटर कॉलेज छोटा हॉल            546
प्राथमिक विद्यालय सेठपुरा मजरा पुरकाजी देहात    653

2017 में इस तरह मिले थे वोट
विधानसभा-पुरकाजी सुरक्षित    वोट
प्रमोद उटवाल, भाजपा           77491
दीपक कुमार, कांग्रेस             66238
अनिल कुमार, बसपा             46401
छोटी, रालोद                        8227 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें