फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: मां के आंचल से छिन गया जिगर का टुकड़ा, कांवड़ का वीडियो बना रहा था किशोर, ऐसे हुई मौत

Tue, 11 Jul 2023 11:03 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : डीजे कांवड़ की वीडियो बनाते हुए एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
किशोर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सोमवार देर रात वीडियो बनाते हुए एक किशोर डीजे कांवड़ की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग आनन-फानन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


उधर, किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बेटे की मौत से मां सदमे में है।

यह भी पढ़ें: गजब का इश्क है: युवती ने पहले किया धर्म परिवर्तन, फिर मंदिर में रचाई शादी, अब हरिद्वार से कांवड़ ला रहे दोनों
विज्ञापन


हाईवे से गुजर रही कांवड़ यात्रा को देखने के लिए इन दिनों लोगों की भीड़ लग रही है। झांकियां देखने के लिए कांवड़ मार्गों पर देर रात तक ग्रामीण पहुंच रहे हैं। छपार निवासी किशोर अश्वनी सोमवार देर रात हाईवे पर कांवड़ का अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान वह डीजे कांवड़ की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन व अन्य लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन किशोर को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: केसरिया रंग से रंगा हाईवे, दिखने लगीं विशाल झांकी, दिल्ली के शिवभक्तों में कलश कांवड़ का क्रेज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें