खतौली। कस्बे में जीटी रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आगे एक कांवड़ को दूसरे समुदाय के युवक पर पैर मारकर खंडित करने का आरोप लगाते हुए कांवड़ियों ने हंगामा किया। कांवड़िए सड़क पर धरना देकर बैठ गए। जिससे वहां जाम लग गया। हंगामे की सूचना पर, एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए कांवड़ियों को समझा बुझाकर शांत किया।
सोमवार की शाम को दिल्ली के कांवड़िए कुछ देर आराम करने के लिए जीटी रोड पर रुके थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे समुदाय के एक युवक ने कांवड़ में पैर मार दिया। जिससे कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ियों ने आरोपी युवक को पकड़। कांवड़ियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। कांवड़ियों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया। इसके बाद कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सभी कांवड़िए रोड पर धरना देकर बैठ गए। वह आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।
कांवड़ियों का कहना था कि युवक दूसरे समुदाय का था और उसने जान बूझकर कांवड़ खंड़ित की है। उधर, हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम सुबोध कुमार, सीओ डाॅ. रवि शंकर भी पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने हंगामा कर रहे कांवड़ियों को बमुश्किल शांत किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके साथ ही दूसरी कांवड़ पुजारी से पूजा कराकर देने का आश्वासन दिया।
जिसके बाद गुस्साए कांवड़िए शांत हुए। एसडीएम सुबोध कुमार का कहना हैं कि दूसरी कांवड़ भोले को उपलब्ध करा दी गई है। आरोपी युवक अपनी अंधी मां को साथ लेकर जा रहा था। तब उसका पैर कांवड़ से छू गया था।
खतौली हंगामा करते हुए कांवड़िये।
खतौली हंगामा करते हुए कांवड़िये।