शराब ठेका संचालक से 46 हजार लूटे
कांधला थाना क्षेत्र के बुढ़ाना मार्ग रेलवे फाटक के निकट गुरुवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने शराब के ठेके से कैश लेकर लौट रहे संचालक गुलबीर के साथ मारपीट करते हुए 46 हजार की नगदी व गले की चेन व अन्य सामान लूटकर मौके से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
गांव लिसाढ़ निवासी गुलबीर उर्फ रोमी मलिक का थाना क्षेत्र के गांव भभीसा बुढाना मार्ग पर अंग्रेजी शराब का ठेका है। पीड़ित के अनुसार ,प्रतिदिन की तरह वह गुरुवार रात करीब 12:10 बजे ठेके से 46 हजार रुपये इकट्ठा करने के बाद बैग में लेकर बाइक से कांधला की ओर आ रहा था।
जैसे ही बाइक गांव आट्टा के समीप पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और हथियारों के बल पर मारपीट करते हुए रेलवे फाटक के समीप रोक लिया । आरोप है कि बदमाशों ने शराब ठेका संचालक के बैग से 46500 रुपये व सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।