फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिजली दर की वृद्धि का एकजुट होकर विरोध करें’

Sat, 18 Aug 2018 12:30 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जानसठ। भाकियू की पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि देश में किसानों की स्थिति प्रतिदिन खराब होती जा रही है। वहीं बिजली की दरों में वृद्धि व गलत आ रहे हैं, बिजली के बिलों को लेकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर शोषण के खिलाफ  लडऩे का आह्वान किया।
विज्ञापन


गांव तिसंग में भाकियू की पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा व किसान मंच के कई दर्जन कार्यकर्ताओं को भाकियू की सदस्यता ग्रहण कराई। कहा कि आज देश में किसानों का शोषण हो रहा है। सरकारें किसानों को अन्नदाता कहकर उन्हें लूटने का काम कर रही है। सरकार बिजली की दरों में वृद्धि कर व किसानों के बिल गलत भेजकर शोषण करने का काम कर रही है। सभी किसानों को एकजुट होकर इस शोषण का विरोध करना होगा। तभी किसानों की समस्या का समाधान हो सकता है। उन्होंने बिजली विभाग को कड़े शब्दों में किसानों का शोषण बंद करने की चेतावनी दी।

भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि प्रदेश में जिस दल भी सरकार बनी। वह किसानों का शोषण ही करती आ रही है। किसान की कोई जाति नहीं होती है, जो किसान का काम करता है। वह किसी भी धर्म जाति का हो वह किसान है। सभी किसानों को एकजुट होकर हो रहे शोषण का खुलकर मुकाबला करना चाहिए। सभा की अध्यक्षता हकीमुद्दीन गुर्जर व संचालन खालिद गुर्जर ने किया। ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेहंदीयान, अशोक घटायन, चौधरी इरशाद, कासिम जिलानी, डा. सुल्तान राव, नवनीत वालिया, नौशाद अंसारी, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें