-मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव खेड़ी रांघडान पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ़ संजीव बालियान ने मृतक हर्ष के परिजनों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें सांत्वना दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
खेड़ी रांघडान निवासी छात्र हर्ष की गांव भंगेला के निकट दिल्ली देहरादून हाईवे पर सड़क हादसे में दो दिन पहले मौत हो गई थी। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ़ संजीव बालियान गांव में पहुंचे। यहां मंत्री ने परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दिलवाने के लिए सहयोग किया जाएगा। वहीं खतौली पुलिस से मुकदमे से संबंधित जानकारी ली। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुनील दूधली, भाकियू युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम, पीड़ित परिजन और ग्रामीण उपस्थित रहे।