डॉ. संजीव बालियान
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। डॉ. बालियान ने सोमवार को गाजियाबाद में अतुल गर्ग के साथ लंच किया था।
केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान मंगलवार से एकांतवास में चले गए हैं। उन्होंने अपने आपको एक कमरे में होम आइसोलेट कर लिया है। परिवार से भी दूरी बना ली है। वह दिल्ली स्थित अपने आवास पर हैं और चार दिन तक किसी से नहीं मिलेंगे। चार दिन बाद उनका कोरोना का टेस्ट होगा, उसके बाद ही आगे का निर्णय लेंगे।
दरअसल, डॉ. संजीव बालियान सोमवार को दिल्ली जाते समय प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग से गाजियाबाद में मिले थे। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई और दोपहर के समय लंच एक साथ किया। मंगलवार को लखनऊ में सभी मंत्रियों और विधायकों का कोरोना का टेस्ट हुआ, जिसमें अतुल गर्ग पॉजीटिव पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी: झमाझम बारिश... जलभराव से आफत, घरों में भरा पानी, लोगों का बुरा हाल, देखें तस्वीरें
इसकी सूचना मिलते ही डॉ. संजीव बालियान ने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है। डॉ. बालियान ने बताया कि अतुल गर्ग से मिलने के बाद उनकी किसी से कोई मुलाकात नहीं हुई है। अब उन्होंने अपने आपको पूरी तरह अलग कर लिया है। परिवार से भी दूरी बना ली है। चार दिन बाद कोरोना की जांच कराई जाएगी।
राज्यमंत्रियों, विधायकों की रिपोर्ट आई निगेटिव
प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप, विधायक प्रमोद ऊटवाल, विक्रम सैनी और उमेश मलिक की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन सबकी विधानसभा सत्र से पहले कोरोना की जांच कराई गई थी। मंगलवार को इन सबकी रिपोर्ट आ गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/