उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मां-बेटी हत्याकांड मामले में परतापुर पुलिस बुधवार को प्रिया की मां को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डीएनए टेस्ट के लिए प्रिया की मां के सैंपल लिए गए। यह सैंपल भूढ़बराल से मिले कंकालों के नमूनों से मिलाए जाएंगे और उसके बाद जो रिर्पोट आएगी उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि प्रिया व उसकी मासूम बेटी कशिश के कंकाल 22 जुलाई को परतापुर के भूड़बराल गांव में आरोपी शमशाद के घर से पुलिस द्वारा बरामद किए गए थे। इन कंकालों के सैंपलों का मिलान प्रिया के परिजनों से किया जाना है, जिससे यह साबित हो सके कि बरामद कंकाल वास्तव में प्रिया व कशिश के ही है।
वहीं शमशाद ने पुलिस कस्टडी में अपना जुर्म कबूल कर लिया था। उसकी निशानदेही पर ही दोनों शवों के कंकाल बरामद किए गए थे। अब रिपोर्ट आने बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: क्या पुलिस को है बड़ी वारदात का इंतजार? सामने आई लापरवाही, फिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई
परतापुर थाने की पुलिस प्रिया की मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, यहां पर पैथोलॉजी लैब में प्रिया की मां शीला के सैंपल लिए गए। अब इन सैंपलों को जांच के लिए फोरेंसिंक लैब में भेजा जाएगा। जिसमें प्रिया, उसकी बेटी और मां शीला के सैंपलों का मिलान होगा। इसके बाद रिर्पोट से यह साबित होगा कि मिलने वाले कंकाल प्रिया व कशिश के ही है या नहीं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/