फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी चलाने के विवाद में चाचा की चाकू घोंपकर हत्या

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आया हत्यारोपी भतीजा अरविंद - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाचा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रणखंडी गांव निवासी अनिल सिंह (65) और उनका भतीजा अरविंद पुत्र इसम सिंह शुक्रवार की मध्य रात्रि अपने-अपने खेतों में पानी चला रहे थे। इसी दौरान पानी चलाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। आरोप है कि इस दौरान अरविंद ने चाचा को चाकू घोंप दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते उसे रेफर कर दिया। परिजन अनिल को मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में ले गए, जहां देर रात्रि उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि मृतक के बेटे अंकित कुमार की तहरीर पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। सीओ रामकरण ने बताया कि शुरूआती जांच में पानी चलाने को लेकर विवाद होना सामने आया है, पूर्व की रंजिश के बारे में जांच की जा रही है।

घायलावस्था में सीएचसी लाया गया रणखंडी का अनिल सिंह- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें