फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले दूरियां हो रहीं खत्म: बालियान के बाद सिसौली पहुंचे उमेश मलिक, बोले- भाईचारे का माहौल है, ...जब किसानों ने फेंकी थी कालिख

Fri, 21 Jan 2022 03:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं और किसानों के बीच बढ़ी दूरियां अब खत्म हो रहीं हैं। मंत्री संजीव बालियान के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक भी सिसौली पहुंचे और किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उमेश मलिक ने कहा कि भाईचारे का माहौल है। कहा वह अपने प्रचार के लिए आए हैं।
विज्ञापन
सिसौली में पूर्व चेयरपर्सन शकुंतला देवी के आवास पर पहुंचे विधायक उमेश मलिक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के सिसौली पहुंचकर गतिरोध टूटने के बाद अब भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी उमेश मलिक भी लोगों के बीच पहुंचे। विधायक ने कहा कि उनका किसी के साथ कोई मनमुटाव नहीं है। भाईचारे का माहौल है।

विज्ञापन


गत 14 अगस्त को किसान आंदोलन के दौरान विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर सिसौली में कालिख फेंक दी गई थी। विधायक को कस्बे से जाना पड़ा था। इस मामले को लेकर भौराकलां थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की पंचायत भी हुई थी, जिसमें संजीव बालियान भी पहुंचे थे। तब से उमेश मलिक सिसौली नहीं गए थे। करीब पांच माह बाद बुधवार रात उमेश मलिक सिसौली पहुंचे और पूर्व चेयरमैन शकुंतला देवी के आवास पर चुनाव की रणनीति बनाई।

यह भी पढ़ें: चुनाव में खुल रही पोल: हथियारों के शौकीन हैं नेता और उनकी पत्नियां, पांच साल में बढ़ गई इतनी संपत्ति, हर कोई हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वह पट्टी चौधरान और सूंडियान में कई जगह पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उमेश मलिक ने कहा कि भाजपा की नीतियों से लोग खुश हैं और वह खुद अपने चुनाव का प्रचार करने के लिए यहां पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें: आचार संहिता की उड़ीं धज्जियां: कहीं डीजे बजाकर स्वागत तो कहीं निकाला जुलूस, भाजपा-सपा नेताओं समेत कई सौ पर केस दर्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें