आठ सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड शुरू
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते नागरिकों के हितों का ध्यान रखते हुए जनपद में अल्ट्रासाउंड सेंटर खोलने व आपात मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने के लिए जिले के आठ चिकित्सकोें, रेडियोलोजिस्ट के द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अपराह्न 12 बजे से 3 बजे तक इमरजेंसी मरीज अपना अल्ट्रासाउंड जनपद में डॉ सुभाष बालियान सदर बाजार, डॉ रेनू गोयल सदर बाजार, डॉ दीपशिखा जैन सदर बाजार, डॉ उबैदउर रहमान सदर बाजार, डॉ प्रदीप शर्मा अंसारी रोड, डॉ सुभाष जैन महावीर चौक, डॉ प्रीति गर्ग नई मंडी तथा डॉ विनय गर्ग सदर बाजार में अपना अल्ट्रासाउंड करा सकते हैं।