17द्वठ्ठद्दष्द्ध02 एवं 02ड्ड-चरथावल के नगलां राई में लॉकडाउल में पिता के साथ खेतों में गन्ना बुवाई क?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। लॉकडाउन और स्कूल की छुट्टियां। घर में रहकर बच्चे बोर हो गए। आजकल खेतों में ईख बुवाई का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में परिजनों के साथ खेतों पर जाकर बच्चे ईख बुवाई में हाथ बंटा रहे हैं। नगलां राई निवासी जूनियी हाईस्कूल में शिक्षक मौहम्मद आसिफ ने शुक्रवार को खेतों में जाकर ईख बुवाई की। उनके बच्चे अर्सलान और आबिश कस्बे के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा दो और एजकेजी में पढ़ रहे हैं। समय का सदुपयोग करने और खेती के गुर सिखने के लिए पिता के साथ खेत जा पहुंचे। आसिफ बताते है कि दोनों बच्चों को ईख बुवाई करने में बड़ा मजा आ रहा था। बच्चों ने सोशल डिस्टेंसिग के साथ इस कार्य को किया। चरथावल लुहारी मार्ग पर भी बच्चे परिजनों के साथ ईख बुवाई करते नजर आए।
17द्वठ्ठद्दष्द्ध01 एवं 01ड्ड-चरथावल के नगलां राई में लॉकडाउल में पिता के साथ खेतों में गन्ना बुवाई क?- फोटो : MUZAFFARNAGAR