फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उज्ज्वल के बलिदान को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा

विज्ञापन
बुढ़ाना। शोक सभा में उज्जवल राणा के भाई वीशू राणा को आ​र्थिक सहायता देते बाबा राजेंद्र मलिक। सं
विज्ञापन
बुढ़ाना। डीएवी डिग्री कालेज के छात्र उज्ज्वल राणा की शोक सभा में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। सभी वक्ताओं ने घटना को शर्मसार करने वाली बताया। वक्ताओं ने कहा कि छात्र का बलिदान बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए छात्रों को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। शोक सभा में सभी वक्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। शोक सभा में डीएम व एसएसपी के न आने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

उज्ज्वल राणा की शोक सभा रविवार को उनके घर के पास खाली पड़े मैदान में हुई। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बहुत दुख का विषय है। घटना पूरे समाज को शर्मसार करने वाली है। बात फीस की नही शासन, प्रशासन व कॉलेज प्रबंधन की अव्यवस्था की है। उज्ज्वल अपने लिए नहीं सभी छात्रों के लिए लड़ाई लड़ता हुआ बलिदान हो गया। उसके बलिदान को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा।
पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि हमें बताओ कितना वादा पूरा हुआ। बाकी के लिए हम सभी प्रयास करेंगे। हम सब आपके साथ खड़े हैं। छात्रों व परिवार वालों के निर्देश का हम सभी पालन करेंगे। यहां पर कोई भी राजनीति नहीं करने आया है। छात्राें को लंबी लड़ाई की आवश्यकता है। गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि 10 मांग का मांगपत्र छात्रों ने दिया था। कितनी मांग पूरी हुई। प्रशासन ने अभी तक दो आरोपियाें को ही गिरफ्तार किया है। भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि राइट टू एजुकेशन लागू होने से ही छात्रों की आधी समस्याएं समाप्त हो जाएगी। उज्ज्वल अपने लिए नहीं, सभी छात्रों के लिए बलिदान हुआ है। उसके लिए सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम इस लड़ाई को अंत तक ले जाए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि वे इस लड़ाई को लखनऊ तक ले जाएंगे। डीएम व एसएसपी से मांगों के बारे में वार्ता चल रही है। वे परिवार के साथ खड़े हैं।
बुलंदशहर से आए भाकियू के मांगेराम त्यागी ने कहा कि छात्र का बलिदान बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। छात्र नेता वीशू मलिक ने 10 मांगों को लेकर सवाल उठाया लेकिन किसी ने कोई जवाब नही दिया। जिला सहकारी बैंक के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह, भाजपा नेता नितिन मलिक, कॉलेज की पूर्व प्रवक्ता आकांशा चौधरी, पूनम चौधरी, सुधीर पंवार, प्रवेज व कालूराम मेरठ आदि मौजूद रहे।

बुढ़ाना। शोक सभा में उज्जवल राणा के भाई वीशू राणा को आर्थिक सहायता देते बाबा राजेंद्र मलिक। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें