शाहपुर। सर्वखाप सर्वजातीय पंचायत में युवाओं के भविष्य की चिंता नजर आई। खाप चौधरियों ने कहा कि मोबाइल, मोटरसाइकिल और रील चिंता का विषय है। बाइक की तेज गति के कारण हादसे हो रहे हैं। परिवारों को इस पर ध्यान लगाना होगा।
सैन समाज के चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि बाइक की गति पर नियंत्रण जरूरी है। अगर युवा संभलकर चलें तो हादसे रोके जा सकते हैं। उन्हें यह समझना होगा कि किसी तरह परिवार अपने बच्चे को पाल-पोसकर बड़ा करता है। चौधरी सुभाष विश्वकर्मा ने कहा कि मोबाइल और रील पर नियंत्रण जरूरी है। परिवारों में मोबाइल के कारण विघटन बढ़ रहा है। इसे रोकना होगा।
चौधरी सुधीर रोहिला और राभजन वाल्मीकि ने कहा कि समाज में बदलाव की जरूरत है। आने वाली पीढि़यों को बचाना खाप चौधरियों की जिम्मेदारी है। तेजी समाज के चौधरी अलीशेर ने कहा कि जातिगत भेद खत्म करना होगा। हरिद्वार से आए चौधरी सतीश गुर्जर ने कहा कि एकजुटता जरूरी है।