मुजफ्फरनगर/मोरना। ताराचंद वैदिक पुत्री कन्या डिग्री कॉलेज के बीएड विभाग में छात्राओं की विदाई और स्वागत पार्टी का आयोजन किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उधरर मोरना के बेहड़ा सादात के स्वामी कल्याण देव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मनोहारी प्रस्तुति दी।
बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. योगिता शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका संतोष गोयल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने कहा कि छात्राएं परीक्षाओं की तैयारी मेहनत के साथ करें। नीरज पंवार, भावना गोयल, भावना पंवार, करुणा त्यागी, पूजा राणा और ममता वर्मा उपस्थित रहे। उधर, मोरना के बेहड़ा सादात के स्वामी कल्याण देव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कपिल तोमर, शिक्षाविद एवं समाजसेवी ऋषिपाल सिंह, प्रधान नरेंद्र चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रा सोनिका ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। बीए फाइनल की छात्राओं ने कैटवाक किया। छात्रा आयुषी, बुशरा व आरती ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। छात्रा मनीषा, खुशी, अंजली, सोनी ने ‘नच ले नच ले मेरे यार, तू नच ले’ गाने पर सामूहिक नृत्य किया। छात्रा तानिया ने ‘बोले चूड़ियां बोले कंगना, हाय रे मैं हो गई तेरी साजना’ व बुशरा ने ‘उड़ जाइये रे कबूतर उड़ जाइये रे’ छात्रा अनुष्का ने ‘ओ राधा तेरी चुंदरी’ व आंचल ने ‘संदली संदली’ तथा कोमल व अनुष्का ने बेबी गर्ल गाने पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। समापन पर विभिन्न प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
मौके पर संदीप कुमार, सुरेश कुमार, मोहम्मद अली प्रबंधक अमित पंवार, प्राचार्या सुमैय्या, शिक्षिका अदिति चौधरी, सुभाष कुमार, पवन कुमार, सुमन देवी, मोहम्मद अब्बास, मनोज कुमार, राखी देवी, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
स्वामी कल्याण देव ओमानन्द गर्ल्स डिग्री कॉलिज बेहड़ा सादात फेयरवेल पार्टी में नृत्य करती छात्र?- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नगर के ताराचंद कन्या वैदिक डिग्री कालेज में कार्यक्रम में प्रतिभाग करती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR