फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar Accident: हादसे के बाद तड़प रहे थे घायल युवक, मंत्री कपिल देव ने अपनी एस्कॉर्ट से कराया भर्ती

Fri, 01 Jul 2022 12:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

हाईवे पर हादसे में घायल हुए युवक तड़प रहे थे। इसी बीच वहां से गुजर रहे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी एस्कॉर्ट से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कपिल देव अग्रवाल ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल शुक्रवार को लखनऊ से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे, इसी बीच उन्हें हाईवे पर एक हादसा हुआ दिखा। वहीं घायलों को तड़पता देख उन्होंने तुरंत अपनी एस्कॉर्ट से अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


बताया गया कि खतौली के समीप नेशनल हाईवे-58 पर हादसा हो गया था, जिसके चलते कार पलट जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक सड़क पर ही तड़प रहे थे, जबकि वहां से गुजरने वाले राहगीरों की काफी भीड़ मौके पर ही जमा थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर लौट रहे कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल की निगाह घायलों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत ही गाड़ी रुकवाकर दोनों घायलों को अपनी एस्कॉर्ट से ले जाकर निकट के एसजेएस ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज और उदयपुर घटना को लेकर अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, एडीजी कर रहे शांति की अपील

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें