फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आए कानों में लीड लगाकर बीच ट्रैक पर चल रहे दो युवक

Sat, 15 Dec 2018 12:35 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुआ युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह दो युवक जालंधर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में घायल हो गए। जीआरपी ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों युवक रेलवे स्टेशन पर ही डेरा डाले पड़े खानाबदोश परिवार के हैं, जो कानों में लीड लगाए बीच ट्रैक पर चल रहे थे। इस बीच ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के साथ ही रेलवे रोड पर भी कई खानाबदोश परिवार काफी समय से डेरा डाले पड़े हैं, जो दिन भर इधर-उधर छोटे-मोटे काम करते रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे खानाबदोश परिवारों में से बरसात (32) पुत्र श्यामलाल और रोहित (22) पुत्र चरणसिंह रेलवे स्टेशन पर ही भोपा रोड पुल की तरफ से रेलवे ट्रैक पर बीचोबीच पैदल चलते हुए स्टेशन की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान सहारनपुर की तरफ से आकर नई दिल्ली जाने वाले जालंधर एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर आने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर चल रहे दोनों युवक कानों में लीड लगाए हुए थे, जिन्हें हटाने के लिए ट्रेन चालक ने कई बार हॉर्न दिया, लेकिन दोनों युवकों को ट्रेन का हॉर्न सुनाई ही नहीं दिया। नतीजतन दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुुंची जीआरपी ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। शाम तक इस संबंध में किसी तरह की तहरीर पीड़ित परिजनों द्वारा नहीं दी गई।
विज्ञापन


इमरजेंसी ब्रेक लगाने के चलते बच गई जान
मुजफ्फरनगर। दोनों युवकों की जान ट्रेन चालक की तत्परता से बच गई। जिस समय ट्रेन घटनास्थल के पास पहुंची, चालक ने दोनों युवकों को रेलवे ट्रैक के बीचोबीच चलते देखकर उन्हें हटाने के लिए कई बार हॉर्न बजाए, लेकिन कानों में लीड लगी होने से उन्हें हॉर्न सुनाई ही नहीं दिया। इसके चलते ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने का प्रयास किया। जब ट्रेन युवकों तक पहुंची, तो उसकी स्पीड काफी कम हो चुकी थी। यही कारण रहा कि धीमी रफ्तार से चल रही ट्रेन की टक्कर लगने से दोनों युवक रेलवे ट्रैक पर इधर-उधर गिरे, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें