फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आ जाने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे डीएफसी रेल लाइन पर हुए हैं।
शुक्रवार रात करीब 12 बजे झारखंड महादेव मंदिर के सामने शहर के थाना सिविल लाइन के मोहल्ला मल्लूपुरा निवासी जाहिद उर्फ भूरा (25) की डीएफसी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक मोहल्ला नई आबादी में अपने भाई के पास आया था। पुलिस ने बताया कि पंचनामा भरकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
दूसरे हादसे में शनिवार को मोहल्ला सैनी नगर निवासी राजू (35) रेलवे रोड के सामने डीएफसी रेल लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान मेरठ की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफसी रेल लाइन पर नहीं है सुरक्षा
डीएफसी रेल लाइन पर लोगों की सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध नहीं है। इस रेल लाइन पर कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। रेल लाइन के एक साइड में सीमेंट की दीवार लगाई गई है, मगर कई स्थानों पर चूक की गई है। डीएफसी ने घनी आबादी के सामने गलत तरीके से रास्ते छोड़े हुए हैं। इसमें रेलवे रोड के सामने, जानसठ ओवरब्रिज के नीचे, जनता कन्या इंटर कॉलेज, झारखंड महादेव मंदिर के सामने वैकल्पिक रास्ते हैं। जिस कारण हादसे हो रहे हैं। नागरिक सुनील कुमार, यशपाल सिंह, सौरभ, विपिन, राजेश आदि का कहना है कि डीएफसी को इन रास्तों को बंद कर अंडरपास का निर्माण कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें