फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जनपद में ठिठका डिप्थीरिया-टिटनेस टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
-विभाग को तीन दिन में 30 हजार से अधिक बच्चों का टीकाकरण करना है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। 10 और 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को डिप्थीरिया, टिटनेस जैसी बीमारियों से बचाने के लिए शुरू हुआ टीकाकरण अभियान ठिठक रहा है। समय बढ़ाने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण लक्ष्य 77326 से कोसों दूर है। अब विभाग को तीन दिन में 30 हजार से अधिक बच्चों का टीकाकरण करना है।

बच्चों को डिप्थीरिया और टिटनेस से बचाने के लिए प्रत्येक बुधवार और शनिवार को जनपद में नियमित टीकाकरण किया जाता है। सर्वे में सामने आया था कि की टीकाकरण से छूटे 77326 बच्चों को टीडी का टीका लगना बाकी है, जिसके लिए 24 अप्रैल से 15 मई तक जनपद के 2095 स्कूलों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कक्षा पांच और 10 में पढ़ने वाले क्रमश: 10 और 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण प्रारंभ किया गया। टीकाकरण लक्ष्य से पिछड़ने के चलते अभियान का समय पांच दिन बढ़ाते हुए 15 से 20 मई कर दिया गया था। अब अभियान का समय पूर्ण होने में तीन दिन शेष रह गए हैं, लेकिन लक्ष्य 77326 के सापेक्ष 45273 बच्चों को ही टीडी का टीका लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-तीन दिन में बच्चों को लगाने होंगे 32053 टीके

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 वर्ष तक की आयु के 47610 और 16 वर्ष आयु वर्ग के 29716 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय में लक्ष्य पूर्ण न होता देख अभियान का समय 20 मई तक बढ़ाया गया। बताया कि 10 वर्ष तक के 47610 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 35893 और 16 वर्ष आयु वर्ग के 29716 बच्चों के सापेक्ष सिर्फ 9380 बच्चों को ही टीका लग पाया है। वहीं 32053 बच्चे टीकाकरण से बचे हुए हैं। बताया कि इनमें 16 वर्ष तक के 20330 बच्चों को टीका लगना है। तीन दिन के भीतर टीकाकरण से छूटे बाकी बच्चों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें