फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने व्यापारी के आंखों में झोंकी मिर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों ने व्यापारी के आंखों में झोंकी मिर्च
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बाइक सवार दो युवकों ने शहर के काली नदी पुल को पार करते हुए दाल मंडी से कलेक्शन कर लौट रहे खांजापुर निवासी व्यापारी के आंखों में मिर्च झोंककर लूट का प्रयास किया। ऐनवक्त पर राहगीरों के पहुंचने के कारण आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खांजापुर निवासी विजय गर्ग बुढ़ाना मोड़ पर किराना की दुकान करते हैं। इसके अलावा, दाल मंडी में उनका होलसेल सप्लाई का भी काम है। बुधवार शाम विजय गर्ग दाल मंडी से कलेक्शन के रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि जैसे ही वे काली नदी पुल पार कर मोती झील के पुल के पास पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंककर कलेक्शन का थैला लूटने का प्रयास किया। हालांकि ऐनवक्त पर राहगीरों के पहुंचने व पीड़ित व्यापारी द्वारा शोर मचाने पर आरोपी बिना लूट की वारदात को अंजाम दिए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ लूट के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें