फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक-परास्नातक के छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

विज्ञापन
एसडी डिग्री कॉलेज में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत परीक्षा देती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
स्नातक-परास्नातक के छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के डिग्री कॉलेजों में विवि की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कोविड-19 के नियमों के तहत कराई जा रही है। कक्षों को एक पाली के बाद सैनिटाइज कराया जा रहा है। प्रवेश से पहले लाइन में परीक्षार्थियों को लगा कर थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया जा रहा। कॉलेज गेट पर ही हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। कक्ष में भी सीटिंग प्लान में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परीक्षा के तीसरे दिन भी शहर के मुख्य कॉलेजों में कई परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दोपहर की पाली में एमए हिंदी, अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र की परीक्षाएं हुई। शाम की पाली में एमकॉम, बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराई गई। एसडी डिग्री कॉलेज में दोपहर की पाली में 176 में 163 परीक्षार्थी आए तथा 13 गैरहाजिर रहे। शाम की पाली में 292 से 24 गैरहाजिर रहे तथा 178 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। डीएवी कॉलेज में 285 में से 255 ने परीक्षा दी तथा 30 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 381 में से 24 ने परीक्षा नहीं दी। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में पहली पाली में 49 में से 42 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 33 में से 31 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में सुबह 19 में से एक गैरहाजिर रहा तथा शाम की पाली में 34 में से चार ने परीक्षा नहीं दी। श्रीराम कॉलेज में भी परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें