फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पशु चोरों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
मुठभेड के बाद पुलिस गिरफ्त में पशु चोर - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो पशु चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो मौका पाकर खेतों के रास्ते फरार हो गए। उनके पास से तमंचे, चोरी की भैंस और एक पिकअप वाहन बरामद हुआ है।
विज्ञापन

रणखंडी स्थित यादगार रोड के पास पुलिस की पशु चोरों से मुठभेड़ हो गई। ये चोर थाना चरथावल के कुटेसरा से भैंस चोरी करके जंगल के रास्ते आए थे और वह उसे पिकअप वाहन में लाद कर बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस को देख उन्होंने फायर कर दिया। जिसके चलते पुलिस ने घेराबंदी करते हुए थीतकी गांव निवासी आस मोहम्मद और वसीम को दबोच लिया, जबकि इनके मुजफ्फरनगर की थाना सिविल लाइन निवासी साथी महबूब और थीतकी निवासी कल्लू मौका पाकर खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने सभी लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। इस सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें