फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। गांव नंगला में नाली का कूड़ा निकालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पथराव होने से अफरातफरी मच गई। मारपीट में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव नंगला निवासी शम्मी पत्नी वकील अपने घर के बाहर नाली साफ कर रही थी। उसके पड़ोसी नासिर पुत्र लियाकत ने नाली का कूड़ा उनके घर के सामने करने पर ऐतराज जताया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। जो बाद में मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। जिसमें गुफरान और महिला जोहरा घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष से नाजरीन पत्नी यासीन, रहीस पुत्र हसमत, सईद पुत्र इसरार और नासिर पुत्र लियाकत को भी मामूली चोटें आईं। दो पक्षों के बीच मारपीट एवं पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से दोनों पक्ष के कुल सात लोगों को हिरासत में लिया है। ईद के त्योहार के मद्देनजर एहतियात के तौर पर गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें