फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दो कांवड़ियों की मौत, अलग-अलग हादसों में 85 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-वाहनों के तेज गति से दौड़ाने के चलते हुए हादसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/मीरापुर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए एक कांवड़िया की शहर के बुढ़ाना मोड पर हादसे में मौत हो गई। मीरापुर में कांवड़ सेवा शिविर में ठहरे कांवड़िये की बीमारी से मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। उधर, पिछले 24 घंटे में हुए हादसों में 85 कांवड़ियां घायल हुए हैं।

हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए सोमवार रात से डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई थी, जो अपने दुपहिया, चौपहिया वाहनों को तेज गति से दौड़ा कर मंजिल के लिए जा रहे थे। वाहनों की तेज गति के कारण हादसे भी हुए। मंगलवार देर रात दिल्ली के थाना सोनिया नगर की चौहान पट्टी निवासी कार्तिक (20) बाइक पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहा था। देर रात बुढ़ाना मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार्तिक की मौत हो गई। कार्तिक के साथी उसके शव को अपने साथ दिल्ली ले गए। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 85 घायल कांवड़ियों को उपचार दिलाया गया। एक कांवड़िये की मौत हुई है।
विज्ञापन

उधर, मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर तुल्हेड़ी निवासी हरिकिशन (70) 18 जुलाई को गांव के ही अन्य लोगों के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए गया था। मंगलवार को किसी समय वह कस्बा स्थित प्रजापति धर्मशाला में कांवड़ सेवा शिविर में आकर सो गया। रात में किसी समय उसकी मौत हो गई। देर रात धर्मशाला में रुके हुए सभी कांवड़िये शिविर आयोजक भी अपने घर चले गए।
विज्ञापन


बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी ने उसे जगाने का प्रयास किया तो वह मृत मिला। सूचना देने पर शिविर आयोजक पहुंचे। मृत कांवड़िये की पहचान कराई। सूचना देने पर मृतक कावड़िये के परिजन पहुंचे। शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें