फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डेयरी फार्म में फैला करंट, आठ पशुओं की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। परासौली गांव में एचटी लाइन के खंभे का इंसुलेटर फुंकने से खंभे व जमीन में करंट फैल गया। इस घटना में डेयर फार्म में टीन सैड के नीचे बंधे 8 पशुओं की मौत हो गई। वहींं करंट से तीन पशु गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली में शादाब कुरैशी का डेयरी फार्म है। डेयरी फार्म के बराबर से बिजली की एचटी लाइन गुजरी है। बुधवार सुबह बरसात में एचटी लाइन के खंभे पर लगा इंसुलेटर अचानक फुंक गया। इंसुलेटर फुंकने के कारण जमीन में करंट फैल गया। डेयरी फार्म का टीन सैड खंभे की चपेट में आ गया, जिस कारण टीन सैड में करंट फैल गया। टीन सैड में करंट आने से वहां पर बंधे 8 पशुओं की मौके पर मौत हो गई। बिजली के करंट से झुलसने के कारण तीन पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग से चिकित्सक मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम कराने के बाद सभी मृत पशुओं को जमीन में दबा दिया गया। घटना से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। घटना की सूचना डेयरी मालिक ने पुलिस को दी है। डेयरी मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें