फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों की मौत, 569 संक्रमित मिले

विज्ञापन
सर्तकता: मुजफ्फरनगर नवीन मंडी स्थल पर पीपी किट में ड्यूटी के लिए पहुंचा मतदानकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। शहर समेत देहात में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की मौत होने का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। रविवार को कोविड अस्पताल में भर्ती दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 569 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें 368 पुरुष और 201 महिलाएं पॉजिटिव पाए गए। इन मरीजों में 24 बच्चे भी शामिल हैं। जनपद में अभी तक 135 मरीजों की मौत हो चुकी है और 11964 केस मिल चुके हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 2484 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि रविवार को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मृत्यु हो गई। 65 वर्षीय द्वारिका सिटी निवासी व्यक्ति को शुक्रवार में तथा गांव शिकारपुर निवासी 70 वर्षीय ग्रामीण को शनिवार में संक्रमित मिलने पर भर्ती कराया गया था। रविवार को दोनों की मृत्यु हो गई। सैंपल और एंटीजन जांच में 569 नए मरीज मिले है। यह संख्या अब तक की सबसे अधिक है। इनमें शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 390 मरीज पाए गए हैं।
बघरा ब्लॉक क्षेत्र में 51, बुढ़ाना में आठ, चरथावल में 16, जानसठ में 28, खतौली में 34, मोरना में दस, शाहपुर में 18, पुरकाजी में 14 मरीज मिले हैं। शहर में नई मंडी क्षेत्र में 24, भरतिया कालोनी में दस, रामपुरी में 12, साउथ सिविल लाइंस में 17, नार्थ सिविल लाइन में 11, गांधी कालोनी में 19, रोडवेज बस स्टैंड पर 12, नुमाइश कैंप में पांच, सदर बाजार में सात, द्वारिका सिटी में चार, रैदासपुरी में पांच, शिवपुरी में तीन, गोशाला में चार, जवाहर कालोनी में तीन, जमना विहार में छह, एटूजेड में आठ, आनंदपुरी में पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

रविवार को 90 मरीज ठीक भी हुए, फिर भी मरीजों की संख्या बढ़ कर 2484 हो गई है। उधर, शहर में बनाए गए कोविड सेँटरों पर जांच कराने वालों की लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है।

1 पुरकाजी के गांव सेठपुरा काली माता मंदिर में विराजमान माता काली- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें