फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बड़ौत मार्ग पर दो नई अनुबंधित रोडवेज बसों का संचालन शुरू

Mon, 11 Aug 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से बड़ौत मार्ग पर परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो ने दो नई अनुबंधित रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया है। इन बसों के चलने से इस मार्ग पर आने जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा।

परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो ने बड़ौत मार्ग पर पहले से नौ अनुबंधित बसों को चलाया हुआ है लेकिन यह बस इस मार्ग पर नाकाफी साबित हो रही थी। यात्रियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार यात्रियों ने परिवहन निगम अधिकारियों से मिलकर अपनी नाराजगी भी जताई थी।
विज्ञापन

बड़ौत से मुजफ्फरनगर के बीच पड़ने वाले गांवों के काफी छात्र-छात्राए व शिक्षक रोजाना मुजफ्फरनगर आते है। दोपहर बाद छुट्टी के समय इन सभी को बस न मिलने के कारण वापस जाने में काफी परेशानी होती थी। यात्रियों की परेशानी के मद्देनजर परिवहन निगम अधिकारियों ने इस मार्ग पर चलाने के लिए नई बसों की मांग की थी।
मुजफ्फरनगर डिपो को अब दो नई अनुबंधित बस मिली है। दोनों बसों का संचालन सुबह व दोपहर को बड़ौत मार्ग पर शुरू किया गया है। इस मार्ग पर अब 11 बसों का संचालन होना शुरू हुआ है। दो नई बस चलने से यात्रियों की परेशानी का हल होगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कदम उठाए जा रहे है। बड़ौत मार्ग पर सोमवार से दो बसों का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें