फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहन चोर गिरफ्तार, एक फरार, चोरी की आठ बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई आठ बाइक बरामद की हैं। पुलिस उनके फरार साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस रविवार को कुलसठ रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके दो युवकों को दबोच लिया जबकि एक फरार हो गया। उनसे बाइक के बारे में पूछा गया तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने उक्त बाइक को चोरी का होना बताया। उनकी निशानदेही पर सात और बाइक चोरी की बरामद की हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में कुलसठ गांव निवासी उस्मान और विशाल हैं। फरार हुए साथी का नाम समीर उर्फ लालू बताया है। कहा कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी दोनों युवकों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें